नैनीताल
नैनीताल जिले की कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक व जनसुनवाई मुख्य प्राथमिकताएं : रघुवंशी
सीएन, नैनीताल। जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने 27 नवंबर 2026 को कार्यभार संभालने के बाद हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेस वार्ता की। उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक और जनसुनवाई को लेकर अपनी मुख्य प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि वह पेशे से इंजीनियर हैं। जिले की कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक और जनसुनवाई उनकी मुख्य प्राथमिकताएं रहेंगी। फरियादियों को तत्काल न्याय. उन्होंने थानों और चौकियों में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायतों की अनदेखी करने या पीड़ितों को चक्कर कटवाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। महिला सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस. पर्यटन क्षेत्र होने के कारण महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और किसी भी अपराध पर कठोरतम कार्रवाई होगी। कैंची धाम और नैनीताल ट्रैफिक प्लान. कैंची धाम यात्रा और नैनीताल आने वाले पर्यटकों को जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस, व्यापारियों, टैक्सी यूनियन और होटल एसोसिएशन के साथ मिलकर एक ठोस ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा। नशा तस्करी और साइबर अपराध पर लगाम. जिले में नशे के कारोबार और बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।






















































