Connect with us

दुर्घटना

वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिरा, सात लोगों की मौत

सीएन,पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। पौड़ी जिले के कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल थी। जो कि बैंक से कुछ काम निपटाकर लौट रही थीं। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं और रेस्क्यू कार्य चलाया जा रहा है। हादसा कोटद्वार रिखणीखाल में रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास हुआ। एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक समेत छह महिलाओं की मौत हो गई। वाहन में सवार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं और बैंक का काम निपटाकर अपने गांव लौट रही थीं। जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बैंक के काम को निपटाने सिद्धखाल गई थीं। काम पूरा करने के बाद सभी वाहन से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया और करीब 100 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरा। वाहन में सवार 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आसपास से ग्रामीण पहुंचे और शवों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। इस बीच परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि महिलाएं आसपास के गांव की ही थी। हादसे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के बंपर तबादले, अर्पण यदुवंशी होंगे नैनीताल के नये पुलिस कप्तान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING