Connect with us

मौसम

आज देहरादून, नैनीताल व बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, अभी राज्य कीं 172 सड़के बंद

सीएन, देहरादून/नैनीताल। प्रदेश में सितंबर का पहला सप्ताह भी तेज बारिश वाला ही रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान के अनुसार दो सितंबर को देहरादून समेत नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। राज्य में दो एनएच समेत 172 सड़क बंद हैं। अल्मोड़ा में 23, बागेश्वर में 11, चमोली में 17 और चंपावत में दो मार्ग बंद हैं। देहरादून में 15, नैनीताल में 40, पौड़ी में 12, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में 11, टिहरी में 15 और उत्तरकाशी में 14 मार्ग बंद हैं। इन मार्गों के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नैनीताल में बुधवार को सुबह फिलहाल बारिश थमी हुई है। मौसम विभाग के ओरेंज अलर्ट के बाद प्रशासन ने जनपद के सभी स्कूलों व आगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है। इधर नैनी झील से जल निकासी जारी रखी गई है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING