मौसम
भारी बारिश से अल्मोड़ा के थाना सोमेश्वर इलाके में मकान गिरने से 3 लोगों की मौत, नैनी झील लबालब, 18 इंच जल निकासी की, जिले की 25 सड़कें बंद
सीएन, अल्मोडा/नैनीताल/देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार की पूरी रात व मंगलवार को हो रही वर्षा के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अल्मोड़ा जिले के ताकुला ब्लाक में भारी बारिश के बाद थाना सोमेश्वर इलाके में एक मकान गिरने से 3 लोगों की दबकर मौत होने की सूचना है। नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। सैकड़ों सड़कें बंद हो गई हैं। अकेले नैनीताल जिले में 5 राज्य मार्ग सहित 25 मार्ग बंद हैं। लगातार बारिश के बाद नैनीताल में नैनी झील का जलस्तर बढ़ गया, जिसके बाद पहलीबार झील के सभी गेटो को खोल कर 18 इंच च पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। उधर उधर अल्मोड़ा जनपद क थाना सोमेश्वर को मकान ढहने की सूचना मिली, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को सुबह 4:46 पर कॉल मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू करना शुरू किया। टीम सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल द्वारा बताया गया कि मकान के मलवे से तीन व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बरामद की गई लाशों में 45 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय बालक और 17 वर्षीय बालिका शामिल है। एंबुलेंस के लिए अवरुद्ध मार्ग खोलने की कार्यवाही चल रही है। घटना को लेकर जानकारी जुटा रही है। अल्मोड़ा के ताकुला में बसोली-नाई ढ़ोल सड़क में भारी बारिश से कलमट बह गया है, जिससे रोड पूरी तरह से बंद हो गयी है। जिससे रोड का 10 मीटर हिस्सा पूरी तरह से बह गया है। जिले भर में कई सड़कें बंद हो गयी हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और टिहरी में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कहीं-कहीं तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 6 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत के लिए येलो अलर्ट जारी है। कुमाऊं के नैनीताल सहित सभी जिलों में भारी बारिश होने की सूचना है। नैनीताल में बीते 24 घंटों में 43 एमएम व मुक्तेश्वर में 55 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है।












































