राष्ट्रीय
उत्तराखंड के हल्द्वानी के मंच का शुद्धिकरण का मामला रास में उठा, सभापति ने जताया खेद, भाजपा बैकफुट पर आई
सीएन, नई दिल्ली। मॉनसून सत्र के दौरान राज्यसभा में गुरुवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी के उस मंच को साफ किए जाने का मुद्दा उठा, जहां पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाषण दिया था। वे इस पर नाराजगी जाहिर की। वहीं, भाजपा ने भी जवाब दिया है। लोकसभा का मॉनसून सत्र खत्म हो गया, लेकिन राज्यसभा में हंगामा जारी है। इस बार उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भाषण के बाद उत्तराखंड में मंच को साफ करने पर बवाल हो रहा है। खरगे ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, इस मुद्दे पर संसद के बाहर भी जमकर हंगामा हो रहा है। खरगे ने गुरुवार को कहा, ‘रामलीला स्टेज पर भाषण किया और हजारों लोग वहां पर थे। उस वक्त मैंने किसी समाज का, किसी धर्म का नाम नहीं लिया। सिर्फ मैंने लोगों को समस्याओं को वहां पर बताया, लेकिन मेरी भाषण होने के बाद वो लोग बीजेपी के लोग मिलकर हवन करके, उस स्टेज का शुद्धिकरण करने का काम किया।’ इसके बाद सभापति सीपीआई राधाकृष्णन उन्हें समझाते हुए नजर आए। वहीं, विपक्ष के नेताओं ने जमकर हंगामा किया। उनकी बात पर भाजपा सांसद जगत प्रकाश नड्डा ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘जो माननीय खरगे जी ने कहा है वो बहुत दुखदाय विषय है। यह दुखदाय सिर्फ कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि सभी के लिए है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भाजपा कभी ऐसे कामों में शामिल नहीं होती है। लेकिन आपने कहा है तो हम उसकी तहकीकात करेंगे। मैं इसकी निंदा करता हूं। आपकी भावनाओं को जो ठेस पहुंची है, वो हम सभी के लिए खेद का विषय है।’


























