Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक 15 दिन तक चलेगा स्वगणना कार्य

सीएन, हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलने वाली स्वगणना कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया इतना सरल और सहज बनाया गया है कि प्रत्येक नागरिक आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी रखते हुए बिना किसी भय या संकोच के स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है। उन्होंने जनता से स्व-गणना करने से पहले पोर्टल के प्रारंभिक पृष्ठ (Landing Page) पर उपलब्ध प्रश्नावली को पढ़ने और आवश्यक जानकारी तैयार रखने का अनरुोध किया ताकि फार्म भरते से समस्या न हो।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कहा कि फार्म भरते समय कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक होंगे, इसकी स्पष्ट जानकारी आमजन को पहले से उपलब्ध कराई जाए, ताकि ऑनलाइन फॉर्म भरने में किसी प्रकार का डर, संकोच अथवा असुविधा न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कुल 15 हजार लोगों की स्वगणना कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों तथा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने से कम से कम एक दिन पूर्व सूचना अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवम् व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालयों तथा विभिन्न कार्यक्रमों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से भी अनुरोध किया जाए कि वह स्वयं स्वगणना करे तथा अपने परिचितों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करे। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, शिक्षा, होमगार्ड्स एवं पुलिस विभाग सहित सभी संबंधित विभाग इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और प्रत्येक प्रशिक्षित कार्मिक का लक्ष्य कम से कम 10 अन्य लोगों को स्वगणना के लिए प्रशिक्षित करने वाला होना चाहिए। इस प्रकार प्रशिक्षित व्यक्तियों की संख्या बढ़ाकर अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमित रूप से प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की जाए तथा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश आर्य, अपर जिला अर्थ एवम् संख्याधिकारी कमल कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के विजन से प्रकृति संरक्षण और पर्यटन विकास की मिसाल बना रामनगर का नगर वन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING