नैनीताल
वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा एक बार फिर नैनीताल के प्रतिष्ठित बोट हाउस क्लब के मानद सचिव बने
सीएन, नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल के प्रतिष्ठित बोट हाउस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा को एक बार फिर क्लब का मानद सचिव चुना गया है। वहीं जेस सरना (शम्मी) को उपाध्यक्ष और मनीष सहगल (अनु) तथा नदीम अहमद खान (बॉबी) को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीके शर्मा का बोट हाउस क्लब से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। वह इससे पहले वर्ष 2010-11, 2014-16 और 2017-21 के दौरान तीन अलग-अलग कार्यकाल में क्लब के मानद सचिव रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे जून 2016 से सितंबर 2017 तक क्लब के अध्यक्ष पद का भी कार्यभार संभालेंगे। क्लब के इतिहास में सचिव और अध्यक्ष दोनों पदों पर कार्य कर चुके डीके शर्मा का यह मानद सचिव के रूप में चौथा कार्यकाल होगा।


















































