Connect with us

नैनीताल

खुर्पाताल में एसआईआर सर्वे की त्रुटियों के निराकरण को हुई बैठक, भाजपा नेता हेम आर्य ने जताया आभार

सीएन, खुर्पाताल (नैनीताल)।.मुख्यालय नैनीताल के नजदीकी न्याय पंचायत खुर्पाताल के ग्राम सभा खुर्पाताल स्थित माध्यमिक विद्यालय में एसआईआर सर्वे से जुड़ी ग्रामीणों की समस्याओं और त्रुटियों के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरकारी अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को बेहद गंभीरता और धैर्य के साथ निस्तारण किया गया।बैठक में बीएलओ बहादुर सिंह रावत और कैलाश सयाना सहित विभिन्न सरकारी अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सर्वे में आ रही तकनीकी व व्यावहारिक दिक्कतों को दूर कर ग्रामीणों को राहत दी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को जाना। अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए हेम आर्य ने कहा, “सरकारी अधिकारियों के कठिन परिश्रम से एसआईआर से संबंधित सर्वे नैनीताल विधानसभा सहित पूरे देश में बहुत अच्छे ढंग से चल रहा है। अधिकारीगण पूरे धैर्य के साथ त्रुटियों का निराकरण कर रहे हैं।” उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि सभी ग्रामीण पूरी निष्ठा और धैर्य के साथ इस कार्य में हाथ बंटा रहे हैं, जिसके लिए हम सभी उनके आभारी हैं।इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल नैनीताल के महामंत्री गौरव गोस्वामी और विजय बिष्ट सहित रतन गोस्वामी, नीमा कनवाल, पुष्पा कनवाल, लक्ष्मण, दलीप सिंह, दीपक कनवाल, तारा कनवाल, विक्रम कनवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणवासी उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING