Connect with us

संस्कृति

उपलब्ध स्थानीय एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की खरीदारी अवश्य करें : दीपा दर्मवाल

सीएन, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में आयोजित सरस मेले के जिला पंचायत अध्यक्षा दीपा दर्मवाल ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण करें और वहां उपलब्ध स्थानीय एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की खरीदारी अवश्य करें। उन्होंने कहा कि जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो वह न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि मेले में आकर कुछ न कुछ सामान जरूर खरीदें, ताकि महिलाओं के स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के प्रयासों को प्रोत्साहन मिल सके। सरस आजीविका मेला हल्द्वानी की स्टार नाइट में उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय ने अपनी शानदार एवं धमाकेदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके गीतों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। स्थानीय जनता ने उनकी प्रस्तुति को खूब सराहा। अपनी प्रस्तुति के दौरान माया उपाध्याय ने *लाली हो लाली स्या, झूली घाटा शेरदा को होटला, हाई काकड़ी झिल मा लूण पिसो सिल मा, छोरी लछिमा सूरा-सूरा हवा चली, रधुली नथुली का डोर, आदु संसारा आदु मुन्स्यारा, क्रीम पोडरा गसनी, चाहा को होटल खोलूलो इत्ती टनकपुर, दिल्ली को बाजारा लागी माया, लोनडा मालुरा में तो रूनी छु, ओ भिना कसिके जानू द्वारहटा, ओ परुवा ईजा चपल के ल्याछा यस, चन्दना जयपुरिया साड़ी मेरी, भुर भुरु उजाओ हेगो, बेडू पाको बारामासा एवं नारैणा काफल पाको चेता मेरी छैला* जैसे एक से बढ़कर एक लोकप्रिय कुमाऊंनी लोकगीतों की प्रस्तुति दी।माया उपाध्याय की सुरीली आवाज और पहाड़ की लोकसंस्कृति से जुड़े गीतों ने पूरे माहौल को उत्तराखंडी रंग में रंग दिया। उनकी शानदार प्रस्तुति पर दर्शक देर तक झूमते रहे और पूरा मेला परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 22 नवंबर 2026 का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में फायदा होगा, पैसों के मामले में दिन पक्ष में रहेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING