Connect with us

संस्कृति

70 वीं दुर्गा पूजा सांस्कृतिक महोत्सव नैनीताल की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न

सीएन, नैनीताल। आगामी 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2026 की अवधि में मां नैना देवी मंदिर मल्लीताल के प्रांगण/परिसर में प्रस्तावित 70 वीं दुर्गा पूजा सांस्कृतिक महोत्सव 2026 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला सभागार कक्ष, नैनीताल में संपन्न हुई।बैठक में श्री सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी नैनीताल के सदस्यगणों द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को हर्ष उल्लास के साथ मनाए जाने और आवश्यक सहयोग करने का अनुरोध जिलाधिकारी नैनीताल के समक्ष रखा गया। तत्क्रम में जिलाधिकारी नैनीताल ने आवश्यक संबंधित विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी। जिलाधिकारी नैनीताल ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नैनीताल, पर्यटन विभाग व विद्युत वितरण खंड और अग्निशमन अधिकारी नैनीताल को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय में स्थापित करते हुए दुर्गा पूजा अवधि के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल स्थल और फांसी गधेरा में मंच, पंडाल, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति और साफ-सफाई और कचरा निस्तारण की व्यवस्था करेंगे।  इसके अतिरिक्त साज-सज्जा, लाइटिंग और सिटिंग की उचित व्यवस्था भी करेंगे। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया कि कार्यक्रम आयोजन स्थल पर एंबुलेंस, मेडिकल टीम एवं प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। खेल विभाग और शिक्षा विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की तर्ज पर जागरूकता मैराथन दौड़ और बाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे।  इस अवसर पर उन्होंने अवगत कराया कि मां दुर्गा पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत 17 से 19 अक्टूबर, 2026 को विशेष कार्यक्रम होने के कारण जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ की जाएगी तथा तल्लीताल, मल्लीताल व अन्य मुख्य मार्ग में पार्किंग की व्यवस्था करेंगे और अग्निशमन वाहन के आवागमन के लिए पर्याप्त रास्ता खुला रखेंगे। उन्होंने यह बताया कि मां दुर्गा पूजा सांस्कृतिक महोत्सव के सुअवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीपदान और झांकी आदि कार्यक्रम करवाए जाएंगे जहां भीड़ और सामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनात करने और नैनी झील में दीपदान कार्यक्रम के दौरान जल पुलिस और एनडीआरएफ की व्यवस्था करने की निर्देश दिए। उन्होंने ने जल संस्थान नैनीताल को 19 अक्टूबर को आयोजित भंडारा में पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दुर्गा पूजा कमेटी, पीआरओ दुर्गा पूजा कमेटी, मीडिया कोऑर्डिनेटर दुर्गा पूजा कमेटी, अध्यक्ष व्यापार मंडल नैनीताल सहित अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नैनीताल, शिक्षा, स्वास्थ्य, अग्निशमन, खाद्य सुरक्षा, खेल, पुलिस, पर्यटन, जल संस्थान, पेयजल निगम, विद्युत विभाग आदि संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त कुमाऊं मंडल प्रेक्षक निर्वाचक नामावली दीपक रावत ने सुपर चैकिंग के माध्यम से प्राप्त फॉर्म की ऑनलाइन चेकिंग की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING