संस्कृति
नैनीताल में दुर्गा महोत्सव की तैयारियां तेज, मां दुर्गा की मूर्तियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
सीएन, नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ने 70 वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 16 से 20 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मल्लीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर में नवरात्र में हर साल आयोजित होने वाले सर्बजनिन मां दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। शक्तिफार्म से पहुंचे मूर्तिकार कानू सुंदर ने बताया, कि मूर्ति निर्माण के लिए पहले सुतली बांस और लकड़ी के फ्रेम बनते हैं, जिसके ऊपर मूर्ति का स्ट्रक्चर खड़ा किया जाता है। बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ करीब 12 दिनों से मूर्ति बनाने में लगे हुए हैं और अब कार्य लगभग पूरा होने वाला है। इस दौरान, महासचिव उमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, प्रेम कुमार शर्मा ,किशन सिंह अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।













































