Connect with us

अल्मोड़ा

स्व. सोबन सिंह जीना की 117 वीं जयंती पर पीसी तिवारी को मिला सोबन सिंह जीना सम्मान

सीएन, अल्मोड़ा। एस.एस.जे. विश्वविद्यालय परिसर में स्वर्गीय सोबन सिंह जीना की 117वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में इस वर्ष का “सोबन सिंह जीना सम्मान” वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पीसी तिवारी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाज सेवा, पत्रकारिता तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक व्यक्तित्वों एवं मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने की। उन्होंने कहा कि स्व. सोबन सिंह जीना की जयंती पर उन्हें स्मरण करना गौरव का विषय है। जीना ने अपने सार्वजनिक जीवन में पर्वतीय समाज के हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन बी.डी.एस. नेगी एवं दयाकृष्ण काण्डपाल ने किया। सोबन सिंह जीना न्यास के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि स्व. जीना जनसंघ के नेता होने के साथ-साथ जनसमस्याओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहे। उन्होंने उत्तराखण्ड आंदोलन सहित अनेक जनहित के मुद्दों पर संघर्ष किया। उन्होंने प्राधिकरण संबंधी मुद्दे पर भी अपनी चिंता व्यक्त की।
पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने स्व. जीना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम संयोजक गोविन्द भण्डारी ने कहा कि शोभन सिंह जीना पर्वतीय चेतना के युगपुरुष थे और उन्होंने सत्ता तथा विपक्ष दोनों में रहते हुए पहाड़ के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि सोबन सिंह जीना ने पेयजल, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
सम्मान प्राप्त करने के बाद पी.सी. तिवारी ने कहा कि स्व. शोभन सिंह जीना जनसरोकारों से जुड़े विचारवान राजनेता थे। उन्होंने बेनाप एवं सिविल भूमि पर स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा चिपको आंदोलन के दौरान भी इन मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि जीना नयाबाद एक्ट को बनाए रखने के पक्षधर थे तथा भगतोला सम्मेलन के 34 सूत्रीय कार्यक्रम को वर्तमान सरकार को पढ़कर लागू करना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, डॉ. हयात रावत, डॉ. गोदावरी चतुर्वेदी, रणजीत सिंह भण्डारी, एडवोकेट चन्दन सिंह ऐठानी, एडवोकेट महिपाल सिंह, हरीराम शास्त्री, एडवोकेट रंजना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित विद्यार्थियों में गोकुल मन्ढौला उमंग बिष्ट, आरती कुमारी आरुष उपाध्याय, ऋद्धिमा वर्मा, संस्कृति अधिकारी, वरुनिका गुर्रानी, सानवी साह, पियूष तिवारी, तनुज तिवारी, आरुषि बनौला तथा दीपिका मिलख्वाल शामिल रहे। इन विद्यार्थियों ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटने का सुनियोजित षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं होगा : यशपाल आर्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING