Connect with us

दुर्घटना

सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार सुबह सरकारी अस्पताल के गोदाम में लगी आग, हड़कंप

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बड़े सरकारी अस्पताल के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम में सामान और वाहनों का बड़ा नुकसान हो चुका था। शहर के बीडी पांडे अस्पताल परिसर के आउट हाउस में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग लगने से आउट हाउस में पुराना गोदाम जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन दो पहिया वाहन भी जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा आउट हाउस क्षेत्र में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलने के बाद जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचते तब तक 3 स्कूटी 3 मोटर साइकिल समेत आउट हाउस का गोदाम जलकर खाक हो गया था। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग सुबह करीब 4 बजे लगी। इसकी सूचना समय रहते दमकल विभाग को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम में लगी आग को नियंत्रित किया। अगर समय रहते आग को नियंत्रित नहीं किया जाता, तो आज नैनीताल में बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि जिस स्थान पर आग लगी, ठीक उसके सामने जिला अस्पताल है। साथ ही घटना वाले स्थान के बगल में घनी आबादी वाला क्षेत्र भी है। अगर आग फैलती तो अस्पताल और आबादी वाले क्षेत्र को अपनी चपेट में ले सकती थी। नैनीताल में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। 3 महीने में आग लगने की ये तीसरी घटना सामने आई है। सबसे पहले शहर के ओल्ड लंदन हाउस क्षेत्र में आग लगी थी। उस आग में पूरा घर जलकर खाक हो गया था। साथ ही एक बुजुर्ग महिला की आग में जलकर मौत हो गई थी। आग लगने की दूसरी घटना सरस्वती शिशु मंदिर में हुई थी। उस आग में भी स्कूल जलकर खाक हुआ था। प्रधानाचार्य और उनके दो बच्चों की जान बाल-बाल बची थी। इसके बाद अब अस्पताल के आउट हाउस में आग लगने की बड़ी घटना देखने को मिली है।

 

यह भी पढ़ें 👉  आज 30 दिसंबर का राशिफल : मिथुन राशि के जातकों के लिए एक स्वस्थ दिन आने वाला है

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING