Connect with us

दुर्घटना

खूनी सड़क में बुर्जुग की मौत के बाद डीएम ने दिये मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

सीएन, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में बीते दिन दोपहर पनचक्की रोड स्थित अंबिका विहार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय सुरेश चंद्र पांडे की मौत हो गई। स्कूटी सवार बुजुर्ग सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे की चपेट में आने से असंतुलित हो गए और पीछे से आ रहे भारी ट्रक के नीचे आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर चल रहे खुदान कार्य के कारण यातायात बाधित था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे जांच में शामिल किया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत निष्पक्ष मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी वाजपेयी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल, संभावित लापरवाही या यातायात नियम उल्लंघन की जांच तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस सुझाव देने के निर्देश दिए गए हैं। 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। प्रशासन ने पुलिस व संबंधित विभागों को सीसीटीवी फुटेज, पंचनामा रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सहित सभी साक्ष्य तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी 15 दिनों के भीतर उनके कार्यालय में उपलब्ध कराएं। हादसे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने ट्रैफिक पुलिस, यूयूएसडीए और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पनचक्की से चौफला और दो नहरिया क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए कि खुदान के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए, आवश्यकतानुसार सड़क चौड़ी की जाए तथा कार्य पूर्ण होने पर व्यवस्थाएं पूर्व स्थिति में बहाल की जाएं। बताते चले शहर भर में सड़के खोदने यानी विकास कार्य का काम जोरों पर है। पेयजल पाइपलाइन डाली जा रही है सीवर लाइनें डाली जा रही है। लेकिन जहां सड़क खोदी जा रही है कार्य होने के बाद जहां-तहां वैसे ही छोड़ दी जा रही है समस्या इतनी विकराल है कि लोगों को चलने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खुदी हुई सड़कें और गड्ढे आए दिन हादसों का कारण बन रहे है। जिसमें लोगों को चोटिल भी होना पड़ रहा है और जान भी गंवानी पड़ रही है यह पहला हादसा नहीं है। अब हादसा होने के बाद अधिकारी मौका मुवायना कर रहे हैं और जांच कर रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ और आगे हादसों की रोकथाम और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंभीरता के साथ सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING