Connect with us

दुर्घटना

यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान बोल्डर गिरने से एक महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान बोल्डर गिरने से एक महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत

सीएन, उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर मलबा और बोल्डर गिरने से एक महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य यात्री और दो सफाई कर्मी घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर श्रद्धालु यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। इस दौरान जानकीचट्टी पुलिस चौकी के आगे चट्टान से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गिरा। जिसकी चपेट में आने से दीपाली संदीप गावडे 33 निवासी महाराष्ट्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य श्रद्धालु संतोष वाणी मोरे समेत दो सफाई कर्मी घायल बताए जा रहे हैं। आनन.फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। जबकि मृतक श्रद्धालु के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उत्तरकाशी पुलिस ने यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील कर कहा गया है कि धाम व यात्रा पड़ावों पर आजकल बारिश का मौसम है। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु बरसाती, छाता, गर्म कपडे, जरुरी दवाइयां अपने साथ रखें। ज्यादा बारिश के समय सुरक्षित स्थानो पर रुक.रुककर सफर करें।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING