Connect with us

दुर्घटना

पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ

पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ
सीएन, पिथौरागढ़।
पहाड़ों से बिना बारिश के भी मौत बरस रही है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना से क्षेत्र में मातम पसर गया है तो वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार गोठी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह पशुओं को जंगल ले जा रहे थे। तभी पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वह 20 मीटर खाई में गिर गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी धारचूला पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक राशन विक्रेता है और उसके दो पुत्र हैं उन्होंने कुछ माह पहले एक पुत्री भी गोद ली थी। उनके पुत्री की उम्र मात्र चार माह है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING