Connect with us

दुर्घटना

धारचूला के सोबला में पुल बहा, सात गांव अलग-थलग, आपदा में दो लोगों की मौत

सीएन, पिथौरागढ़। यहां के धारचूला तहसील के दारसा के सोबला क्षेत्र में एक अस्थाई पुल के बहने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस पैदल पुल के बहने से क्षेत्र के कम से कम सात गांव शेष दुनिया से कट गए हैं। उधर बरम में ग्राम पंचायत बरम निवासी जोगा राम उर्फ मोती राम 56 वर्ष पुत्र भूरी राम गोसी नदी किनारे लकड़ी बीनने गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह गोसी नदी में गिर गया और विशाल बोल्डर में गिरने से उसके शरीर पर गहरी चोट आ गई। आज सुबह जब ग्रामीण गोसी नदी के किनारे गए तो जोगा राम का शव नदी में नजर आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उप राजस्व निरीक्षक जीनत अंसारी को दी। पटवारी ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार जोगा राम लकड़ी लेने गोसी नदी किनारे गया था। दूसरी ओर तेजम तहसील के भैंसखाल गांव निवासी एक वृद्धा की रामगंगा नदी में बह कर मौत हो गई।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING