Connect with us

दुर्घटना

धारचूला के ऐलधारा में भूस्खलन होने से मची तबाही

सीएन, पिथौरागढ़। क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया। यहां हुई बारिश से धारचूला-तवाघाट सड़क पर ऐलधारा के पास फिर से भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से भारी मात्रा में आया मलबा 15 दुकानों व 30 घरों में घुस गया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं 2 कार व 4 बाइक भी मलबे में दब गए। लगातार हुए भूस्खलन से क्षेत्र की 10 हजार से अधिक की आबादी दशहत में रही। धारचूला में हुई बारिश यहां के लोगों के लिए आफत बनकर बरसी। बीते दिनों देर रात भारी बारिश के बाद ऐलाधारा में फिर से भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से मल्ली बाजार, कुटियाल खेड़ा व रौंकली खेड़ा में भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर गिरे। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। यहां की 15 दुकानों व 30 घरों में मलबा घुसने से प्रभावितों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है। लोगों ने पूरी रात दहशत में बिताई। पहाड़ी से लगातार मलबा व बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों में दहशत है। घटना के बाद पालिका की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन उसका बस नहीं चला। पहाड़ी से गिरते मलबे व आसमान से हो रही बारिश के बीच प्रभावितों को राहत पहुंचाना टीम के लिए चुनौती भरा साबित हुआ। दूसरे दिन एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना व नगर पालिका की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

पूरी रात सो नहीं सके लोग
धारचूला। ऐलाधारा में एक माह पहले शुरू हुआ भूस्खलन क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। लगातार हो रहे भूस्खलन से मल्ली बाजार, कुटियालखेड़ा, रौंकलीखेड़ा वार्ड के लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। बीते शुक्रवार रात भी लोगों के लिए दहशत भरी रही। बारिश के बाद भूस्खलन होने से लोग जान बचाने से घरों से निकले। पूरी रात लोग पहाड़ी की तरफ पहरा देते रहे। सभी लोगों ने पूरी रात जागकर बिताई।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING