Connect with us

दुर्घटना

उत्तराखंड : मकान की दीवार गिरने से हुआ हादसा, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

उत्तराखंड : मकान की दीवार गिरने से हुआ हादसा, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
सीएन, उत्तरकाशी।
जिले के मोरी तहसील अंतर्गत राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित बस्ती में देर रात मकान की दीवार गिरने से एक हादसा हो गया। एक ही परिवार के चार सदस्यों में दबकर  मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन 26 वर्ष, पत्नी रुकमा खातून 23 वर्ष, पुत्र आबिद 3 वर्ष और 10 माह की बेटी सलमा के रूप में हुई है। तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा शुक्रवार की रात करीब दो बजे हुआ, जब मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। सभी लोग उस समय घर में सो रहे थे और मलबे में दब गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन क्षेत्र में हुई हालिया भारी बारिश या मकान की स्थिति को एक संभावित कारक के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं गुलाम हुसैन कच्चा मकान बनाकर रह रहा था, जो हादसे का शिकार हो गया।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING