Connect with us

दुर्घटना

हल्द्वानी नहर में कार बहने से चार लोगों की मौतए तीन लोग गंभीर घायल, देवखड़ी सहित अन्य नालों में बहाव बढ़ा

हल्द्वानी नहर में कार बहने से चार लोगों की मौतए तीन लोग गंभीर घायल,  देवखड़ी सहित अन्य नालों में बहाव बढ़ा
सीएनए हल्द्वानी।
मानसून की पहली मूसलाधार बारिश से बुधवार का अल्ल सुबह शहर में एक दुर्घटना हुई है। जिसमें एक बच्चे सहित चार की मृत्यु हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गये। घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। रविवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण शहर के अधिकांश हिस्से में बारिश के पानी उफान पर आ गए हैं। फ़ायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे वाली नहर में एक कार बह गई। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने चार शवों को बरामद कर घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुचाया। एसपी सिटी यातायात जगदीश चंद्रा ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों का इलाज चल रहा है। नहर का तेज बहाव के साथ बह गई थी। शहर के अन्य क्षेत्र देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नालों में भी पानी का बहाव तेज है। इनमें भी लोगों को नालों के किनारे रह रहे लोगों को घर छोड़ने की छोड़ने की सलाह दी गई है। उन्होंने लोगों से जल भराव व उफनते नालों से बचने की भी सलाह दी है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING