Connect with us

दुर्घटना

बदरीनाथ धाम में दो और श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत, अब तक चार लोगों की मृत्यु

बदरीनाथ धाम में दो और श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत, अब तक चार लोगों की मृत्यु
सीएन, गोपेश्वर।
बदरीनाथ धाम में दो और श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। तीन दिन में धाम में चार लोगों की जान जा चुकी है। बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए छत्तीसगढ़ के आठ लोगों का दल पहुंचा था जिसमें सात महिलाएं व एक पुरुष शामिल थे। सभी दर्शन करने के लिए लाइन में लगे थे। तभी किशोर शाहू 63 के सीने में तेज दर्द हुआ। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के लिए शव छत्तीसगढ़ ले जाना चुनौती थी। आपसी सहमति के बाद पुलिस और प्रशासन के सहयोग से बद्रीनाथ धाम में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं ओमबाला पत्नी अवबीस त्यागी 65 की भी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को भी गुजरात के अहमदाबाद निवासी भावना बेन और मंडला मध्यप्रदेश निवासी संतोष प्रजापति की भी तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई थी। तीन दिन में धाम में चार लोगों की मौत हो चुकी है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING