Connect with us

दुर्घटना

बेंगलुरु के चार ट्रेकर्स के शव लेकर लौटी एसडीआरएफ, नौ की मौत, 13 सुरक्षित

बेंगलुरु के चार ट्रेकर्स के शव लेकर लौटी एसडीआरएफ, नौ की मौत, 13 सुरक्षित
सीएन, उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी के सहस्त्रताल ट्रैक से एसडीआरएफ के जवान गुरुवार को चार ट्रैकरों का शव लेकर लौट गई है। बता दें सहस्त्रताल ट्रैकिंग के दौरान मौसम ख़राब होने के चलते 22 सदस्यीय दल में से नौ ट्रैकरों की मौत हो गई। जबकि 13 ट्रैकरों को सुरक्षित निकाला गया है। हादसें पर मुख्यमंत्री ने भी दुख जताया है। रेस्क्यू ऑपरेशन ख़त्म हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सहस्त्रताल ट्रैक पर मौसम बिगड़ने से हुए हादसे में 9 ट्रैकर्स की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन करके 13 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। भगवान से दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। बता दें 29 मई को 22 सदस्यीय दल मल्ला.सिल्ला से कुश कुल्याण बुग्याल होते हुए सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के लिए निकला था। दो जून को यह दल सहस्त्रताल के कोखली टॉप बेस कैंप पहुंचा। तीन जून को वह सहस्त्रताल के लिए रवाना हुए थे। वहां अचानक मौसम खराब होने और कोहरा होने के कारण ट्रैकर वहीं फंस गए। जिस वजह से सभी को पूरी रात ठंड में बितानी पड़ी। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम चार दावों को लेकर पहुंची थी। जबकि गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम चार शवों को लेकर भटवाड़ी पहुंची। मरने वालों में आशा सुधाकर 71 वर्ष निवासी बैंगलोर, सिन्धु 45 निवासी बैंगलोर, सुजाता 51 निवासी बैंगलोर, विनायक 54 निवासी बैंगलोर, चित्रा परिणीथ 48 निवासी बैंगलोर, वेंकटेश प्रसाद 53 निवासी बैंगलोर, पदमांधा कृष्णमूर्ति 50 निवासी बैंगलोर, अनिता रंगप्पा 60 निवासी बैंगलोर, पद्मिनी हेगड़े 34 निवासी बैंगलोर शामिल हैं।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING