Connect with us

दुर्घटना

बेरुखी से खफा प्रेमी प्रेमिका के सामने ही फंदे पर झूल गया

बेरुखी से खफा प्रेमी प्रेमिका के सामने ही फंदे पर झूल गया
सीएन, देहरादून।
प्रेमिका की बेरुखी से खफा युवक प्रेमिका के सामने ही फंदे पर झूल गया। प्रेमिका ने युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसे धक्का दे दिया। प्रेमिका पड़ोसियों को बुलाने गई, लेकिन वापस आई तब तक युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। घटना प्रेमनगर के विंग नंबर सात की है। यहां का रहने वाला शहनवाज पड़ोस की एक शादीशुदा महिला से प्यार करता था। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल तक प्रेम-प्रसंग चला। बीते दो माह पहले महिला ने बातचीत बंद कर दी। शहनवाज ने कई बार कोशिश की, लेकिन महिला बात करने को राजी नहीं हुई। बह महिला घर में अकेली थी। मौका देखकर शहनवाज भी उसके घर चला गया। यहां दोनों ने एक-दूसरे से करीब एक घंटे तक बात की। शहनवाज उस पर दोबारा से प्रेम-प्रसंग शुरू करने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला नहीं मानी। इसके बाद शहनवाज ने महिला से कहा कि वह उसके सामने ही फांसी लगा लेगा। इस बात को महिला ने मजाक समझा। कुछ देर में ही शहनवाज महिला के घर के ऊपरी तल पर बने कमरे में चला गया। वहां उसने केबल का तार उठाया और पंखे में बांधने लगा। महिला ने तार खींचा तो शहनवाज ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद युवक ने तार पंखे में बांधकर नीचे कुर्सी रख ली। महिला ने कुर्सी हटाई तो शहनवाज ने फिर उसे धक्का दे दिया। इतने में महिला पड़ोसियों को बुलाने चली गई। कुछ देर बाद एक अन्य महिला को लेकर वहां आई तो देखा कि शहनवाज फंदे पर लटक रहा था। महिला ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया है कि शहनवाज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला दूसरे धर्म की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहनवाज दिहाड़ी मजदूरी करता था।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING