Connect with us

दुर्घटना

गंगोत्री मार्ग में चट्टान सड़क में गिरी, तीन की मौत, कुछ की दबने की आशंका

गंगोत्री मार्ग में चट्टान सड़क में गिरी, तीन की मौत, कुछ की दबने की आशंका
सीएन, उत्तरकाशी।
उत्तराखंड से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूटने से कई लोगों के दबे होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हो गई है। अब तक की खबर के अनुसार तीन लोगों की मौत की सूचना है। तीन लोग घायल हैं, जबकि कुछ दबे हैं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। हादसे वाली जगह से तीन घायलों को 108 सेवा से लाया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व टीम, आपदा टीम घटनास्थल के लिए रवाना।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING