Connect with us

दुर्घटना

खुपी मंदिर में केएमओयू की बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक यात्री की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल

सीएन, नैनीताल। जनपद नैनीताल के नैनीताल, भवाली रोड स्थित खुपी मंदिर में केएमओयू की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर सात घायलों को अस्पताल भेजा। एक मृतक का शव पुलिस के हवाले किया। घायलों में एक महिला पत्नी राम सिंह निवासी मछलीडिग्गी भवाली भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक जनपद नैनीताल के अंतर्गत भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में आज 27 मार्च 2026 को प्रातः एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से समय 07:27 बजे सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पंचायत घर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3.10 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली हासिल की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING