Connect with us

दुर्घटना

मिहिनिया सड़क पर मलबे की चपेट में आने से एक शख्स की मौत

सीएन, बागेश्वर। जिले के मिहिनिया सड़क पर मलबे की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मिहिनिया सड़क पर पहाड़ी से पानी का रिसाव होने के कारण मलबा सड़क पर आ गिरा। इसी दौरान वहां से एक स्कूटी सवार शख्स सलीम अहमद पुत्र अजीज अहमद (57) निवासी पीपल चौक मंडलसेरा के ऊपर पहाड़ी से मलबा आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने शख्स को जिला चिकित्सालय बागेश्वर के लिए रवाना किया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।कोतवाल बागेश्वर जगदीश लटियाल ने बताया कि मंगलवार को एक शख्स मछली मारने के लिए अपनी स्कूटी से नदी के किनारे जा रहा था तभी अचानक पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरा।वहीं इस मलबे की चपेट में आने से शख्स नीचे रोड पर गिर गया और कई टन मलबा उसके ऊपर आ गिरा, जिससे शख्स को पुलिस व स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल के लिए रवाना किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING