Connect with us

दुर्घटना

हल्द्वानी नगर के एक डॉक्टर के खुदकुशी से करने से सनसनी फैली

हल्द्वानी नगर के एक डॉक्टर के खुदकुशी से करने से सनसनी फैली
सीएन, हल्द्वानी। नगर के एक डॉक्टर के खुदकुशी से करने से सनसनी फैल गई है। डॉक्टर का शव गुरूवार को उसके घर पर संदिग्ध हालत में मिला तो पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले ही डॉक्टर जेल से छूटकर बाहर आया था। अब उसने आत्महत्या कर ली। ये मामला पति, पत्नी और वो से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार मोहम्मदी चौक इंदिरा निवासी 45 वर्षीय डा. अंसार अहमद पुत्र हाजी मो. शरीफ अहमद को उनकी चिकित्सकीय सेवाओं के लिए जाना जाता था। दो महीने पहले डॉ. अंसार की जिंदगी बदल गई थी। उनके लगभग 18 साल के वैवाहिक जीवन में कलेश होने लगे। बाद में डॉक्टर की पत्नी उन्हें छोड़कर मुरादाबाद मायके चली गई। वहां पर पत्नी के परिजनों ने डॉ. अंसार के खिलाफ केस कर दिया। उन्हें मुरादाबाद जेल में बंद कर दिया गया। अभी दो हफ्ते पहले ही डाक्टर अंसार जमानत पर रिहा हुए थे। यहां से वह अपने बहन-बहनोई के पास दिल्ली चले गए। दो दिन पूर्व हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे। स्थानीय लोगों की मानें तो पति पत्नी के बीच में तीसरे का आना दोनों में मन मुटाव पैदा कर गया। रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों का कहना है डॉक्टर ने एक महिला से कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिसके बाद घर में कलेश हुआ तो डॉक्टर ने अपनी पत्नी को तीन तलाक कहा तो वह अपने मायके चली गई। बता दें कि डॉक्टर का बड़ा बेटा ताबीत 15 साल और छोटी दो साल की पुत्री है। दोनों बच्चे अभी मां के साथ ही रह रहे हैं। गुरुवार को सुबह से समय डॉ- अंसार के क्लिनिक का कंपाउंडर उन्हें उनके घर पर उठाने के लिए गया था। उनके नहीं उठने पर चिकित्सालय पहुंचाया गया परंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING