Connect with us

दुर्घटना

घर से मंदिर के लिए निकले तीन किशोरों के मिले शव, मचा हड़कंप

घर से मंदिर के लिए निकले तीन किशोरों के मिले शव, मचा हड़कंप
सीएन, देहरादून।
कोटद्वार से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर 5 वें मील के पास तीन लापता किशोरों के शव मिले है। बताया जा रहा है की तीनों युवक घर से मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे और तीन दिन से लापता थे। अब किशोरों के शव मिलने से जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मोहल्ला गोविंद नगर से पिछले तीन दिन से लापता चल रहे तीन किशोरों के शव पुलिस ने सोमवार को खोह नदी में बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे वन विभाग से मिली सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किलोमीटर आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए। पुलिस ने तीनों किशोरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों सिद्धबली मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर 9 सितंबर की सुबह घर से दो पहिया वाहन से निकले थे। कुंभीचौड़ क्षेत्र में इन तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था। लेकिन, शाम तक किशोर घर वापस नहीं लौटे. घर ना लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने भी क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाल तीनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन परिजनों और पुलिस को किशोरों को ढूंढने में सफलता नहीं मिल सकी थी।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING