Connect with us

दुर्घटना

सीएम द्रोपदी का डंडा-2 पर्वत चोटी के हिमस्खलन की चपेट में आए निम के दल के बचाव एवं राहत कार्यो का जायजा लेंगे

सीएन, पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक बीरोंखाल में हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का हालचाल जानने के बाद उत्तरकाशी भी जाएंगे। वहां पर वह द्रौपदी का डंडा-2 पर्वत चोटी के हिमस्खलन की चपेट में आए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के दल के बचाव एवं राहत कार्यो का जायजा लेंगे। इस दौरान अधिकारियों से बातचीत कर बचाव और राहत अभियान की समीक्षा भी करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी और डॉ निशंक बीरोंखाल में हुई सड़क दुर्घटना के घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बचाव व राहत कार्यों का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। उसके बाद कोटद्वार जाकर बेस चिकित्सालय कोटद्वार में घायलों का हालचाल पूछा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING