Connect with us

दुर्घटना

पर्यटकों का वाहन हल्द्वानी मार्ग के दोगांव में खाईं में गिरा, पांच बच्चों सहित 12 लोग गंभीर घात्रल

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। हलद्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में नैनीताल से हलद्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी कार महेंद्रा एसयूवी यूपी 42 एयू 4444 दो गांव से पहले अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें कार में सवार बच्चों महिलाओं सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अयोध्या के निवासी हैं, जिन्हें स्थानीय पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से निकाल कर उपचार के लिए हलद्वानी भेज दिया गया। कार में कुल लोग 12 लोग सवार थे जिनमें 5 बच्चे 7 महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है । घटना डेढ बजे के तकरीबन की है, उक्त कार में सवार लोग नैनीताल से घूम कर वापस हलद्वानी की ओर वापस जा रहे थे कि दोगाव से पहले अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर पैरापिट को तोडते हुए सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस कर्मियों, चौकी इंचार्ज अवनीश मौर्या ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से खाई से निकाल उपचार के लिए हलद्वानी भेज दिया गया।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING