Connect with us

दुर्घटना

उफनाती नदी की खतरनाक लहरों में छलांग लगाने वाला युवक लापता

सीएन, बागेश्वर। रविवार को सुबह सरयू नदी पर बने झूला पुल से एक युवक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। जब तक कोई कुछ समझता तब तक वह उफनती सरयू नदी में लोगों की आंखों से ओझल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ में सर्च अभियान चलाया लेकिन उस युवक का पता नही चल पाया। सरयू नदी में कूदे युवक की पहचान पवन उर्फ लारा पुत्र भगत राम निवासी बनखोला नियर ट्रामा सैन्टर के पास उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि वह शराब के नशे में नदी में कूद गया। तत्पश्चात नदी के किनारे किनारे पगना से सप्तेश्वर तक नदी के किनारे के क्षेत्रों में तलाश करने पर भी उक्त व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने घटना के बाद परिजनों से संपर्क साध कर इस घटना की उन्हें सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ अभी भी युवक की तलाशी अभियान में जुटे हुए।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING