Connect with us

दुर्घटना

कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से घायल

कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से घायल
सीएन, बागेश्वर।
दशहरा महोत्सव के बीच यहां एक दुखद घटना सामने आई है बीती देर रात एक कार के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ये लोग बीती रात रामलीला देख कर वापस आ रहे थे। घटना लगभग रात्रि 2 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर में बिलोना दफौट पुलिस लाइन बाईपास के पास बीती रात एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। डीआरबी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद वाहन में सवार युवकों को रेस्क्यू किया गया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि यह चारों लोग रामलीला देखने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इस घटना में मनोज कुमार पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम सिंगरौली दफोट गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह सिधौली और रोहित सिंह पुत्र भोपाल सिंह सुनील सिंह पुत्र सुरेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका पुलिस द्वारा आज पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING