दुर्घटना
उत्तराखंड में सड़क हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत, 5 लोग घायल
सीएन, विकासनगर/देहरादून। उत्तराखंड में सड़क हादसे दिन पर दिन गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं मंगलवार को एक और अमंगलकारी घटना हुई है। कालसी तहसील के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास की बताई जाती है जहां एक यूटिलिटी वाहन खाई में जा गिरा। जिसमें अब तक 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि, अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक, एक यूटिलिटी वाहन सवारियों को लेकर गागंरोऊ गांव से विकासनगर के लिए निकला था। जिसमें वाहन चालक समेत करीब 8 लोग सवार थे। जैसे ही वाहन वायाधार के पास पहुंचा, वैसे ही चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक महिला की मौके पर जान चली गई। जबकि, अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय एक और महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि, हायर सेंटर ले जाते समय तीसरी महिला की भी मौत हो गई। जबकि, अभी 5 लोग घायल हैं। यूटिलिटी हादसे में लूसो देवी पत्नी नंदूदास उम्र 65 वर्ष, निवासी गागंरोऊ, कालसी, देहरादून, गीता देवी पत्नी प्रकाश खन्ना उम्र 35 वर्ष, निवासी खुसियो, कालसी, देहरादून, धनो देवी पत्नी संतू दास, निवासी चिट्टाड, कालसी, देहरादून की मौत हो गयी। इस हादसे में एक महिला लूसो देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, अस्पताल ले जाते समय गीता देवी और अस्पताल से हायर सेंटर रेफर के दौरान धनो देवी की मौत हुई है। जबकि, गंभीर रूप से घायलों को विकासनगर अस्पताल भिजवाया गया है।
































































