Connect with us

दुर्घटना

दो मंजिले मकान पर विशालकाय बोल्डर गिरने से मकान ध्वस्त,बड़ी जनहानि होने से बची

सीएन, पिथौरागढ़। यहां लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से यहां एक दो मंजिला मकान पर एक विशालकाय बोल्ड गिर गया जिससे मकान ध्वस्त हो गया। हालांकि घटना की अशंका को देखते हुए पहले ही यहां रहने वाले 14 परिवारों को शिफ्ट कर दिया गया जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गयी। इस घटना से मकान के ध्वस्त होने से लगभग 60 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। मौके पर सेनाए एसडीआरएफ और पुलिस के जवान राहत कार्य में जुटे हैं। बताते चलें कि मूसलाधार बारिश से धारचूला.तवाघाट सड़क में एलाधार के पास भूस्खलन होने से पहाड़ी से एक विशालकाय बोल्डर धारचूला की मल्ली बाजार के ठीक ऊपर गिराकर सड़क किनारे अटक गया। जिसके बाद इस बोल्डर के होने वाली अनहोनी को देखते एहतियात के तौर पर प्रशासन ने 14 परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट होने के निर्देश दिए थे। खतरे को देखते हुए सभी परिवारों ने रिश्तेदारों के घरों में शरण ली थी। और शाम को सड़क किनारे अटका बोल्डर मल्ली बाजार में आ गिरा। इससे व्यवसायी ओपी वर्मा का 12 कमरों और दुकानों का दो मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। और पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गयी और बाजार में धूल को गुब्बारा फैल गया सूचना मिलते ही सेना की कुमाऊं स्काउट के लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज गैरोलाए लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन चंद्राए एसडीएम नंदन कुमारए कोतवाल केएस रावत जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया , इस दौरान मौके पर भीड़ को बमुश्किल नियंत्रित किया गया। बताया जा रहा है कि बारिश होने पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। कुमाऊं स्काउट के 20 जवानों के अलावा एसडीआरएफ और पुलिस जवान मौके पर रेस्क्यू में जुटे हैं। बोल्डर और मलबे से कुछ अन्य मकानों के भी ध्वस्त होने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING