Connect with us

दुर्घटना

उत्तराखंड : 40 तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, मच गई चीख पुकार

उत्तराखंड: 40 तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, मच गई चीख पुकार
सीएन, उत्तरकाशी।
वाहन चालकों की लापरवाही समझे या यात्रा के दौरान चालकों की जल्दबाजी, इन सब का परिणाम यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर उठाना पड़ रहा है। ऐसी ही एक घटना धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के सिलक्यारा के पास हुई जहां कर्नाटक से आए चारधाम यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों की एक बस जो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस घटना से वहां पर चीख पुकार मच गई बस में 40 तीर्थ यात्री सवार थे, जिन्हें चोटे आई हैं। मौंके पर पहुंचे बड़कोट पुलिस टीम, स्थानीय लोगों ने सभी लोगों को बस से बाहर निकाला बस यमुनोत्री से गंगोत्री की ओर आ रहा थी यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। रोड पर बस पलटने के कारण कुछ लोगों को सामान्य छोटे आई हैं, स्थानीय लोगों ने और पुलिस ने पहुंचकर राहत कार्य राहत और बचाव कार्य कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को सीएससी ब्रह्मखाल भेजा गया। जेसीबी द्वारा बस को हटा दिया गया है। मार्ग यातायात हेतु सुचारू किया गया है। सभी यात्री कर्नाटक के है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING