Connect with us

दुर्घटना

उत्तराखंड : हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच यात्रियों की मौत, दो घायल, सीएम धामी ने घटना पर दुख जताया

उत्तराखंड : हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच यात्रियों की मौत, दो घायल, सीएम धामी ने घटना पर दुख जताया
सीएन, उत्तरकाशी।
हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना गुरुवार 8 मई को सुबह नौ बजे उत्तरकाशी में हुई। हादसा गंगानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हुआ। हेलीकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है। वह गंगोत्री की ओर जा रहा था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। हेलीकॉप्टर क्रैश की ख़बर सामने आई है। गढ़वाल डिविजन के कमिश्नर विजय शंकर पांडे ने बताया कि हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। कारणों की जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं। कमिश्नर के मुताबिक घटना गुरुवार 8 मई को सुबह नौ बजे उत्तरकाशी में हुई। हादसा गंगानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हुआ। हेलीकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है। वह देहरादून के सहस्रधारा से खरसाली जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर जुटे। वहीं प्रशासन ने घटनास्थल पर आर्मी, आपदा प्रबंधन टीम 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, पटवारी भटवाड़ी राजस्व को भेजा गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा उत्तरकाशी के गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार मिला। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। घायलों को हर मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री घटना को लेकर लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। पूरी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की पहचान सामने आई है। हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा छह यात्री शामिल थे। पायलट का नाम कैप्‍टन रॉबिन सिंह है। वहीं, छह यात्रियों में से दो महिलाएं हैं। इनके नाम पिंकी अग्रवाल, रश्मि है। वहीं अन्य लोगों की पहचान विनीत गुप्‍ता, अरविंद अग्रवाल, विपिन अग्रवाल और किशोर जाधव के तौर पर हुई है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING