Connect with us

दुर्घटना

बारापत्थर क्षेत्र में सेल्फी लेते वक्त युवक गहरी खाई में गिरा, घायल

सीएन, नैनीताल। नगर के बारापत्थर क्षेत्र में सेल्फी लेते वक्त एक युवक पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गया। पुलिस, दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नाबालिग को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग में बारापत्थर के समीप लवर्स पॉइंट में शाम किसी के चिल्लाने की आवाजों के बाद वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंची। अंधेरा और गहरी खाई होने के कारण पुलिस को खाई में गिरे युवक की तलाश करने में परेशानी हुई। बड़ी मुश्किल के बाद युवक तक पुलिस और फायर के जवान पहुंच सके। युवक को रस्सियों की मदद से सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस घायल को अस्पताल लेकर गई और उसका इलाज कराया। घायल ने पुलिस को बताया कि वह घर में बिना बताए बिहार से आया है। पुलिस ने बताया कि घायल लड़का नाबालिग है और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ दिख रहा है। नाबालिग के घर को सूचित कर दिया गया है। बीडी पाण्डे अस्पताल में चिकित्सक डॉक्टर नेहल ने घरवालों को बिहार सूचित कर दिया है।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING