Connect with us

दुर्घटना

नवनिर्मित खैरना पुल से युवक नीचे गिरा, हायर सैंटर रिफर

नवनिर्मित खैरना रानीखेत पुल से युवक नीचे गिरा, हायर सैंटर रिफर
सीएन, नैनीताल।
नवनिर्मित खैरना रानीखेत पुल से एक युवक नीचे गिर गया इसके बाद उसे सकुशल ऊपर निकाला गया। जानकारी के अनुसार पूरन सिंह नेगी पुत्र भगवंत सिंह नेगी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कोट खुशाल पातली थाना रानीखेत जिला अल्मोड़ा लड़खड़ा कर पुल से नीचे नदी में गिर कर घायल हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने चौकी खैरना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर उप निरीक्षक दिलीप सिंह चौकी प्रभारी खैरना के नेतृत्व में चौकी खैरना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर हायर सेंटर भिजवाया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING