Connect with us

कारोबार

5934 क्विंटल लीसे की 4 करोड़ से ज्यादा की हुई नीलामी

5934 क्विंटल लीसे की 4 करोड़ से ज्यादा की हुई नीलामी
सीएन, नैनीताल।
कुमाऊं के अलग-अलग डिपो में रखे करीब 5934 क्विंटल से ज्यादा लीसे की 4 करोड़ से ज्यादा की नीलामी की गई है। नैनीताल वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि हिमालयन बॉटनीकल गार्डन में लीसा नीलामी शुुुरू की गई। जिसमें तहत वन विभाग ने 5934.60 क्विंटल लीसा नीलाम हुआ। जिसमें वन ‌विभाग ने 4 करोड़ 77 लाख 34 हजार 150 रूपये का राजस्व प्राप्त किया। बताया कि 2020 का 85 क्विंटल का राजस्व 6 लाख 58 हजार 750, 2021 का 1275 क्विंटल का 1 करोड़ 8 हजार 750 व 2022 का 3740 का 3 करोण 5 लाख 61 हजार 750 रूपया राजस्व प्राप्त किया। वहीं 300 ‌क्विंटल लीक लीसे की निलामी में 22 लाख 50 हजार का राजस्व प्राप्त किया। साथ ही जब्त किये 24.60 क्विंटल लीसे की निलामी में वन विभाग को 98 हजार चार सौ रूपया राजस्व मिला। निलामी प्रक्रिया में उत्तराखंड के अलावा हिमाचल के व्यापारियों ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें नैनीताल, अल्मोड़ा, सिविल सोयम अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चम्पावत डिवीजन का लीसा इसमें शामिल है। इस दौरान निलामी में वन क्षेत्राधि‌कारी योगेश तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी टनकपुर सुरेश चंद्र मंडोला, डिप्टी रेंजर हनुमानगढ़ी सुुुरेश चंद्र मठपाल, महेंद्र सिंह रावत व दीप पांडे मौजूद थे।

More in कारोबार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING