Connect with us

क्राइम

अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते हुए एक प्रतिष्ठान का भंडाफोड़

अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते हुए एक प्रतिष्ठान का भंडाफोड़
सीएन, हल्द्वानी।
महानगर हल्द्वानी नगर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जिलाधिकारी वंदना के निर्देशों के क्रम में महिला सुरक्षा संबंधित अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह, पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी के नेतृत्व में एक संयुक्त छापेमारी कार्यवाही की गई, जिसमें अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते हुए एक प्रतिष्ठान का भंडाफोड़ किया गया। यह कार्रवाई बनभूलपुरा क्षेत्र में की गई, जहां घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उद्देश्यों हेतु उपयोग किया जा रहा था। मौके से 18 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक मोटर, रिफिलिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।इस प्रकार की गतिविधियां न केवल सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करती हैं बल्कि कानूनन भी दंडनीय अपराध हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया  गया है और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी तरह की लापरवाही या गैर कानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपजिलाधिकारी हल्द्वानी ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक हल्द्वानी राहुल डांगी, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पाण्डे, राजस्व उप निरीक्षक नीरज चौहान सहित नगर निगम, राजस्व, पुलिस विभाग की टीम शामिल रही। उप जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार सघन निगरानी और छापेमारी कर जनसुरक्षा सुनिश्चित करता रहेगा।


सीएन, हल्द्वानी।
महानगर हल्द्वानी नगर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जिलाधिकारी वंदना के निर्देशों के क्रम में महिला सुरक्षा संबंधित अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह, पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी के नेतृत्व में एक संयुक्त छापेमारी कार्यवाही की गई, जिसमें अवैध रूप ंंंसे घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते हुए एक प्रतिष्ठान का भंडाफोड़ किया गया। यह कार्रवाई बनभूलपुरा क्षेत्र में की गई, जहां घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उद्देश्यों हेतु उपयोग किया जा रहा था। मौके से 18 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक मोटर, रिफिलिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।इस प्रकार की गतिविधियां न केवल सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करती हैं बल्कि कानूनन भी दंडनीय अपराध हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया  गया है और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी तरह की लापरवाही या गैर कानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपजिलाधिकारी हल्द्वानी ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक हल्द्वानी राहुल डांगी, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पाण्डे, राजस्व उप निरीक्षक नीरज चौहान सहित नगर निगम, राजस्व, पुलिस विभाग की टीम शामिल रही। उप जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार सघन निगरानी और छापेमारी कर जनसुरक्षा सुनिश्चित करता रहेगा।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING