Connect with us

क्राइम

दोस्त के साथ हुआ झगड़ा तो नागालैंड की युवती ने कर ली खुदकुशी

नागालैंड से 5 जून को रामनगर स्पा ट्रैनिंग के लिए आई थी अपने मित्रों के साथ मृतका
सीएन, रामनगर।
नागालैंड से रामनगर स्पा ट्रैनिंग के लिए अपने मित्रों के साथ आई युवती ने अपने मित्र के साथ हुए झगड़े के बाद किराये के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आज थाना रामनगर को सूचना प्राप्त हुयी कि कन्चनपुर छोई में नागालैंड की एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना रामनगर से उनि बीसी मासीवाल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो भगीरथ जोशी निवासी कंचनपुर छोई रामनगर के मकान में किराये पर रहने वाली युवती तोगंचिंग सांगला पुत्री चुमकुम चैंग निवासी तकन्यु टयूनसिंग नागालैण्ड उम्र 20 वर्ष ने कमरे में लगे पानी के पाइप में दुपट्टा डालकर फांसी लगाई हुई थी। जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्काल सरकारी अस्पताल रामनगर लाया गया जहां डाक्टरों ने उक्त को मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मृतका तोगंचिंग सांगला अपने 2 अन्य साथियों सुचिला पुत्री रांगचुमों निवासी तुगसांग नागालैण्ड तथा कन्दांग पुत्री सोबूक निवासी उपरोक्त के साथ स्पा ट्रैनिंग के लिए 5 जून को रामनगर आयी थी। जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मृतका की अपने मित्र ओमदोंग के साथ झगड़ा हो गया था जिससे वह मानसिक रुप से परेशान थी। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING