Connect with us

क्राइम

दिल्ली से आये फॉर्च्यूनर व स्कॉर्पियो कार सवार पर्यटकों के बीच गोलीबारी, उत्तराखंड निवासी रिटायर ब्रिगेडियर की मौत

सीएन, देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में सुबह एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। दो कार सवारों दिल्ली से आये असलाहधारी सैलानियों के बीच शुरू हुई बहस फायरिंग तक पहुंच गई, जिसमें एक निर्दोष की जान चली गई, जो मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। मृतक की पहचान जाखन निवासी रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी के रूप में हुई है। शांत पहाड़ों में खौफनाक असलाहधारी खुलेआम खूनी होली खेल रहे हैं इसे शासन व उत्तराखंड पुलिस भी सवालों के घेरे में है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6:50 बजे मसूरी रोड पर मालसी के पास दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो कार सवारों के बीच गाड़ी को पास न देने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर को रोकने के लिए उसके टायरों पर गोली चलाई। इसी दौरान सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को दुर्घटनावश गोली लग गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पूरे जिले में नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद फॉर्च्यूनर वाहन जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने कार में बैठे लोगों के साथ मारपीट कर वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में फॉर्च्यूनर सवार दो लोग घायल हुए हैं। एसपी सिटी के अनुसार, ओवरटेकिंग के मामूली विवाद ने गंभीर आपराधिक रूप ले लिया। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन कल हल्द्वानी में उत्तराखंड मुक्त विवि दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING