Connect with us

क्राइम

एक वारंटी अभियुक्त व कच्ची शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

एक वारंटी अभियुक्त एवं कच्ची शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीएन, हल्द्वानी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत के तहत दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखानी नीरज चौहान प्रभारी चौकी आम्रपाली, कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह तोमक्याल द्वारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति सुखविंदर सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी ग्राम महोली जंगल थाना केलाखेड़ा जिला उधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष को लामाचौड़ खास भाखड़ा नदी किनारे बनी दीवार के पास से 73 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना मुखानी में 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत किया गया। इसके अलावा जिला एवं सत्र न्यायाधीश नैनीताल के द्वारा जारी एससी एसटी एक्ट में गैर जमानती वारंटी जसवंत कश्यप पुत्र ताराचंद्र कश्यप निवासी उमंग विहार बिरला मानपुर पश्चिमी हल्द्वानी नैनीताल को मुखानी पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार प्रभारी चौकी आरटीओ रोड व कांस्टेबल नवीन राणा के द्वारा अभियुक्त के आवास से गिरफ्तार किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING