Connect with us

क्राइम

भवाली पुलिस की कार्रवाई: लड़की बिजनौर से बरामद, आरोपी पर अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा

सीएन, भवाली/नैनीताल। लड़की की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद उसे बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया मामले में आरोपी युवक सुहैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं कोतवाली पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने लव जिहाद लैंड जिहाद में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की महिला मोर्चा की निर्वितमान महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आए लोग स्थानीय बच्चियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई के साथ उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जानी चाहिए कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि गरमपानी निवासी लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया जिसके बाद पुलिस की दो टीमों को तत्काल रवाना किया गया आरोपी युवक को दिल्ली–बिजनौर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई और लड़की की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम को सम्मानित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट भाजपा नेता प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह उपाध्यक्ष शुभम कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य वोरा आशुतोष चंदोला सलड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह वैभव आनंद अशोक कुमार मनोज कनवाल आर्या सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING