Connect with us

क्राइम

पूर्व दर्जा मंत्री बहुगुणा के निधन से स्वतंत्रता सेनानी के परिजन दुखी

पूर्व दर्जा मंत्री बहुगुणा के निधन से स्वतंत्रता सेनानी के परिजन दुखी
सीएन, हल्द्वानी।
उत्तराखंड सरकार के पूर्व दर्जा मंत्री व उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के संगठन सचिव एचआर बहुगुणा के आकस्मिक निधन पर संगठन ने दुख जताया है। कहा कि वह स्वतन्त्रा सेनानी परिवार से जुङे हुए सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। संगठन की वनांचल ग्राम में हुई बैठक में उनकी दोनों पुत्रों को सांत्वना दी गई। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मयंक शर्मा ने कहा कि संगठन व समाज के लिए एचआर बहुगुणा के कामों को याद किया जाएगा। नैनीताल जिला अध्यक्ष नवीन पांडेय, सचिव अजय शर्मा, वरुण प्रताप सिंह भाकुनी, शोभा बिष्ट, सुरेश पांडेय आदि ने उनके प्रयासों की सराहना की। देहरादून में उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रधान कार्यालय में हुई शोकसभा में एचआर बहुगुणा के श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में संगठन के संरक्षण गोवर्धन शर्मा, अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, महामंत्री भद्रासन नेगी, महिपाल सिंह, कमलेश पांडेय ने दुख जताया है। मालूम हो कि एचआर बहुगुणा ने बीते दिन वनभूलपूरा में पारिवारिक तनाव के कारण स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING