Connect with us

क्राइम

एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप

सीएन, हल्द्वानी। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर पार्टी की युवा इकाई की एक प्रदेश पदाधिकारी ने दुष्कर्मका आरोपलगाया है। कहा गया है कि इस नेता ने आरोपित पीड़िता से वर्ष 2018 से उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर लगातार कई बार जबर्दस्ती डरा-धमकाकर अवैध संबंध बनाए। आरोपित से पीड़िता को एक बच्चा भी हुआ है। पीड़िता ने आरोपित के पास पिस्टल होने का हवाला देते हुए उससे अपने बच्चे व परिवार को जान का खतरा भी बताया हैं।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 व 506 के तहत थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तरुण साह नाम के आरोपित ने उससे 2018 में संबंध बनाए और उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर उसके घर में ही उसे अकेला पाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध समाज का डर दिखाकर उसका बार-बार शारीरिक शोषण किया। लोक-लाज का हवाला देकर चुप कराया और बार-बार धमकाया। वर्ष 2019 में पीड़िता का आरोपित से बच्चा भी हुआ।https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-7506665035199055&output=html&h=327&adk=4142844345&adf=2805955382&pi=t.aa~a.2693061626~i.2~rp.1&w=393&lmt=1651050778&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=7822116057&psa=1&ad_type=text_image&format=393×327&url=https%3A%2F%2Fjanpakshaajkal.com%2Farchives%2F20858&fwr=1&pra=3&rh=311&rw=373&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&adsid=ChAI8NOjkwYQiJLGk42Di809Ej0AaXoIwxDeu6GFFruVRp4sBox9YJjiEmtvL31yluBq9eWYWQJJbdyIeZKRQ_5om8E7ti-PBCTO0IFGu2we&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiMTAuMC4wIiwiIiwiTTIwMDNKMTVTQyIsIjEwMC4wLjQ4OTYuMTI3IixbXSxudWxsLG51bGwsIiIsW1siIE5vdCBBO0JyYW5kIiwiOTkuMC4wLjAiXSxbIkNocm9taXVtIiwiMTAwLjAuNDg5Ni4xMjciXSxbIkdvb2dsZSBDaHJvbWUiLCIxMDAuMC40ODk2LjEyNyJdXSxmYWxzZV0.&tt_state=W3siaXNzdWVyT3JpZ2luIjoiaHR0cHM6Ly9wYWdlYWQyLmdvb2dsZXN5bmRpY2F0aW9uLmNvbSIsInN0YXRlIjoyOSwiaGFzUmVkZW1wdGlvblJlY29yZCI6dHJ1ZX1d&dt=1651050778446&bpp=19&bdt=3393&idt=19&shv=r20220425&mjsv=m202204200101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3Db1d23b17482e1676-22dc625f4ecf0012%3AT%3D1638318220%3ART%3D1638318220%3AS%3DALNI_MYLFXKw754Ys2B7M4p6FxtU7vuwEA&prev_fmts=0x0%2C320x50%2C393x327&nras=2&correlator=207227740606&frm=20&pv=1&ga_vid=1540233112.1638318219&ga_sid=1651050777&ga_hid=1592786324&ga_fc=1&u_tz=330&u_his=1&u_h=851&u_w=393&u_ah=851&u_aw=393&u_cd=24&u_sd=2.75&dmc=4&adx=0&ady=1426&biw=393&bih=712&scr_x=0&scr_y=0&eid=44759875%2C44759926%2C44759837%2C21066435%2C21067496&oid=2&pvsid=866547963629159&pem=928&tmod=690579586&uas=0&nvt=1&eae=0&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C393%2C0%2C393%2C712%2C393%2C712&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&ifi=4&uci=a!4&btvi=1&fsb=1&xpc=Fl2ueTPcki&p=https%3A//janpakshaajkal.com&dtd=181
इसके साथ ही आरोपित ने पीड़िता को समाज में बदनाम और बार-बार परेशान भी किया। आरोपित पीड़िता को शारीरिक संबंध न बनाने पर समाज में सब बता देने की बात कही। कई बार जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी कहा है कि आरोपित के पास लाइसेंसी पिस्टल है, लिहाजा उसे, उसके पति, बच्चे व परिवार को आरोपित से जान का खतरा है। पीड़िता की तहरीर पर मंगलवार रात मुखानी पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING