Connect with us

क्राइम

अभिनेता सलमान खान मारने आये लॉरेंस गिरोह के चार लोग गिरफ्तार

अभिनेता सलमान खान मारने आये लॉरेंस के गिरोह के चार लोग गिरफ्तार
सीएन, मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगातार खतरा बना हुआ है। उन पर एक बार फिर से हमला करने की साजिश रची जा रही थी। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। इन चारों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया, वसीम चिकना और रिजवान खान के तौर पर हुई है। नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि सलमान खान की कार को छलनी करने के लिए पाकिस्तान से सप्लायर के जरिए हथियार मंगवाने की योजना भी बनाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने अब तक 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए बदमाशों और गिरोह ने जो प्लान तैयार किया था। उसमें उनका मकसद सलमान खान की गाड़ी को रोकना या फार्म हाउस पर धावा बोलना था। सूत्रों ने यह भी बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने यह योजना अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में दो शूटरों की गिरफ्तारी से एक महीने पहले बनाई थी। नवी मुंबई पुलिस का कहना है कि खुफिया सूचना पर काम करते हुए पुलिस अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और अभिनेता सलमान खान पर हमले की योजना की पड़ताल कर रही है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान धनंजय सिंह, गौरव भाटिया, वस्पी खान और झिशान खान के रूप में हुई है। पुलिस में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार, अजय कश्यप उर्फ धनंजय तपेसिंह, रॉकी शूटर, सतीश कुमार, सूखा शूटर, संदीप बिश्नोई उर्फ गौरव भाटिया, रोहित गोधरा, वसीम चीना, डोगर, सिंतु कुमार, विशाल कुमार, संदीप सिंह, रियाज उर्फ चंदू, कमलेश शाह समेत अन्य को आरोपी बनाया है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING