Connect with us

क्राइम

रोडवेज कर्मचारी संघ के नेता एचआर बहुगुणा ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की

सीएन, हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संघ से जुङे उत्तराखंड कर्मचारी संघ के नेता एचआर बहुगुणा ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। वह 58 वर्ष के थे।पुलिस के मुताबिक दोपहर में बरेली रोड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर रोडवेज कर्मी एचआर बहुगुणा ने खुद को गोली मार ली, पुलिस ने तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया लेकिल चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। किन कारणों के चलते रोडवेज कर्मी एचआर बहुगुणा ने यह कदम उठाया फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।लेकिन सूत्रों की मानें तो दो दिन पूर्व छेड़खानी के आरोप के अलावा एक अन्य महिला के द्वारा लगाए गए आरोप के चलते वह अवसाद में थे जिसके चलते वह आज पानी की टंकी पर चढ़ गए और खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें टंकी से नीचे उतरने के लिए मना भी लिया था मगर जैसे ही वह नीचे उतरने लगे अचानक अपने सीने में गोली मार ली।पुलिस को मौके से दो तमंचे मिले हैं। फिलहाल सूचना मिलने पर सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी कोतवाल हरेंद्र चौधरी,एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद है। वहीं इस घटना की सूच

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING