Connect with us

क्राइम

हल्द्वानी में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए खर्च होंगे 23 करोड़ रुपए

शहर में अतिक्रमण हटाने का मामला अब धीरे.धीरे अपने चरम की ओर बढ़ा
सीएन, हल्द्वानी।
शहर में अतिक्रमण हटाने का मामला अब धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। रेलवे की 29 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला प्रशासन और रेलवे ने मिलकर इस योजना को अंतिम रूप दिया है। बता दें कि इसके लिए 23 करोड़ रुपए का खर्चा तय किया है। रेलवे द्वारा यह खर्चा उठाया जाएगा। जिला प्रशासन ने रेलवे से कहा है कि अतिक्रमण हटाने से 15 दिन पहले उन्हें बता दें। बीते दिन कैंप कार्यालय में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में एसडीएम हल्द्वानी, सीओ समेत कई अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। बैठक में बताया गया कि एक महीने तक चलने वाले अभियान में 23 करोड़ रुपए करीब खर्च होंगे। हालांकि अभी तक बुलडोजर चलाने के लिए तिथि तय नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार इस योजना में सबसे ज्यादा सुरक्षाकर्मियों का खर्चा वाहन, भोजन व्यवस्था के लिए वहन किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए 18.50 करोड रुपए का आंकलन किया गया है। बताया जा रहा है कि बैरिकेडिंग में ही 50 लाख रुपए का खर्चा होगा। इसके अलावा अन्य खर्चे भी तय कर लिए गए हैं। बैठक में रेलवे अधिकारियों के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को पूरा भरोसा दिया है। इंतजामों की बात करें तो भविष्य में अतिक्रमण ना हो, इसके लिए फेंसिंग भी की जाएगी। साथ ही अतिक्रमण हटाने के वक्त बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से जारी करने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देश दे दिए गए हैं। बता दें कि सुरक्षा के लिए पीएसी, पैरामिलिट्री के 10-10 शौचालय, बाथरूम की जरूरत होगी। रेलवे ने 25-25 जेसीबी, मलबे को ढोने के लिए वाहन, मजदूरों की संख्या भी तय कर ली है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING