Connect with us

क्राइम

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
सीएन, हल्द्वानी।
मुखानी थाना क्षेत्र लालडांट के पास एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। मुखानी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। युवक पर कुछ मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस इस दिशा में भी जांच आगे बढ़ा रही है। लालडांट से निकलने वाले बाइपास मार्ग के पास स्थित प्राइमरी स्कूल के पास आज सुबह एक युवक का शव मिला। उसके शरीर पर काफी गंभीर चोट के निशान भी हैं। सूचना पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर उनके द्वारा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, मृतक युवक का नाम कुणाल बिष्ट है, स्थानीय लोगों ने बताया कि कुणाल बिष्ट आसपास छोटे-मोटे झगड़ों को निपटाने में लगा रहता था। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है, एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। हर पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक कुणाल के पूरे शरीर चोट के निशान हैं, सिर से लेकर उसके हाथों तक गंभीर चोटें हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING